राहुल की पदयात्रा बनिहाल खत्म,सुरक्षा का अभाव

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में अभी फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोकी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा को घाटी जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं है, राहुल गांधी यात्रा को छोड़कर खन्नाबल अनंतनाग को रवाना हुए हैं।जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट में लिखा है कि प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में बेकार रहा। सुरक्षा में चूक यूटी प्रशासन के अनुचित रवैये को दिखा रही है।  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता नहीं हुई है।बनिहाल से आगे घाटी में प्रवेश करने पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हुए हैं। राहुल गांधी को इस तरह कश्मीर में प्रवेश नहीं कराया जा सकता। सुरक्षा में चूक का मसला सामने आते ही राहुल गांधी यात्रा को बीच में ही छोड़कर चले गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *