उत्तराखंड सचिवालय संघ : काम छोड़ दफ्तरों से बाहर आये सचिवालय संघ के सभी कर्मचारी

देहरादून : आज उत्तराखंड सचिवालय संघ के तत्वाधान में सुबह अनिश्चिकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई है।  इस हड़ताल में सभी कामों को त्याग कर्मचारी दफ्तरों के बाहर धरने पर हैं। सचिवालय संघ के अध्यक्ष ने बताया कि वाहन चालक और रक्षा संवर्ग भी हड़ताल में शामिल हुए हैं। किसी भी सचिव के साथ कर्मचारियों को काम न करने के निर्देश दिए पारित हुए हैं। 
कैबिनेट बैठक में नहीं निकला कोई फैसला –आज हुई इस मामलें पर कैबिनेट की बैठक में अब तक कोई सटीक फैसला नहीं आया है। सचिवालय संघ और सरकार के बीच तनातनी जारी है। संघ ने मंगलवार से हड़ताल का एलान कर दिया। वहीं कैबिनेट बैठक से पहले सोमवार को दिन में सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम से गदगद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार की ओर से लिए जाने वाले जनहित से जुड़े निर्णयों को तत्परता से लागू करने की जिम्मेदारी संघ की ही है। 

आज सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से श्रमिकों के फेवर में प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है। कार्मिकों के गोल्डन कार्ड की विसंगतियों सहित अन्य अनेक लंबित प्रकरणों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वे अपने को सचिवालय कार्मिकों का भाई व साथी भी मानते हैं, क्योंकि उन्हें सचिवालय की प्रक्रियाओं को समझने में सचिवालय का भी बड़ा योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *