गोरखपुर:देश के कई राज्यों में चुनावी विगुल फुक्ने के साथ ही आज पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचे हैं जहाँ उन्होंने गोरखपुर जिले के विकास के सफर में एक नई उपलब्धि को जोड़ा है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहाँ 10 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का लोकार्पण करने वाले हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ने ही खाद कारखाना और एम्स की नींव धरी थी। पूर्व सरकार पर पीएम का तंज -आज गोरखपुर में मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले की सरकारों ने गोरखपुर एम्स के लिए जमीन देने में आनाकानी की गई। जब बेहद दबाव बनाए गए उसके बाद उन्होंने एम्स के लिए जमीन दी। ये लोग इस बात को कभी नहीं समझेंगे कि कोरोना के संकट काल में भी विकास के काम डबल इंजन सरकार ने रुकने नहीं दिया। लोहिया और जयप्रकाश नारायण के संस्कारों को ये लोग कब का छोड़ चुके हैं। आज पूरा यूपी जानता है कि लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है। इन्हें सत्ता से मतलब रहा है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए। लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। यानी खतरे की घंटी हैं।
किस किस का हुआ उद्घाटन –
1-आज गोरखपुर में पीएम ने कुछ ही देर पहले तीसरी परियोजना के रूप में बी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के अत्याधुनिक नौ लैब का शुभारंभ किया है। 2 -पीएम मोदी ने गोरखपुर की जनता को एम्स की सौगात दी है। 2014 से पहले गोरखपुर की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की ओर यह एक कदम है। अब यूपी में दो एम्स तैयार है।
क्या बोले यूपी मुखिया योगी ?
आज गोरखपुर में पीएम के दौरे पर सम्बोधन में यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी ने हुए सभी उद्घाटनों का शुक्रिया करते हुए ख़ुशी जाहिर की। सीएम ने कहा कि ये कार्यक्रम पूर्वी यूपी के उस सपने को साकार करने जैसा है जो नामुमकिन सा हो गया था। पांच-पांच सरकारों ने तीन दशक तक इसे असंभव किया था उसे पीएम मोदी ने उसे अपने नाम की तरह मोदी है तो मुमकिन है जैसे साकार किया है। इसके लिए मैं पीएम का हृदय से अभिनंदन करता हूं।
10 जून 1990 को बंद हो गया था यहां का फर्टिलाइजर कारखाना बंद हो गया था और किसी ने इसकी सुध लेने की कोशिश नहीं की। लेकिन पीएम ने आकर इसका शिलान्यास किया था, अब ये नया कारखाना पहले चार गुना विस्तृत होगा। जो कि बनकर तैयार भी हो चूका हैं।

