देहरादून में बाहर से 14 लोग होम आइसोलेशन में,एयरपोर्ट पर जांच अभियान तेज़

देहरादून : कोरोना के नए वेरिएंट के कहते को देखते हुए राजधानी देहरादून में विदेश से आए 14 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें 15 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश मिले है। इन सभी के सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए भी भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी पर लगाईं गई है। 

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि नई दिल्ली से 25 ऐसे लोगों की सूची भेजी गई थी, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं। इनमें से 14 लोग देहरादून जिले के हैं। जिनमें छह लोग वो भी है कि दक्षिण अफ्रिका से वापस हुए हैं। इन सभी के सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं। केंद्र और शासन से मिले दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी 14 लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता किया जा रहा है। 

एयरपोर्ट पर आज से जांच शुरू –आपको बतादें कि डेल्टा वैरिएंट के नए वैरिएंट के खतरे से बचाव को मद्देनज़र जौलीग्रांट एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बस अड्डों समेत दूसरे राज्यों से लगती जिले की सीमाओं पर भी कोरोना जांच शुरू की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि जिले में मंगलवार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कोरोना की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा बुधवार से आशारोड़ी चेक पोस्ट पर भी जांच शुरू की जाएगी। डॉ. उप्रेती ने बताया कि इसी तरह रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भी फिलहाल रेंडम जांच शुरू की जाएगी। इसके अलाव यहाँ बाहर से आने वालों के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। सीएमओ डॉ. उप्रेती ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोरोना का पहला और दूसरा टीका नहीं लगाया है, वह जरूर लगा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *