हरिद्वार में दिन-दहाड़े डाली गई डकैती का संबंध पंजाब और दिल्ली में सक्रिय कराटे गैंग से है। ये सभी बदमाश कराटे गैंग से हैं। इसका मुख्य सरगना दिल्ली का रहने वाला सुभाष है, जबकि रविवार रात को पुलिस की गोली से मारा गए सतेंद्र पाल को सुभाष ने पंजाब रीजन का मुखिया बनाया था। इस गैंग ने हिमाचल और पंजाब में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गैंग भी गोल्ड लोन कंपनियों में लूट डकैतियों में माहिर रहा है। पिछले साल नौ नवंबर को रिलायंस ज्वेल्स के यहां हुई डकैती के बाद एक सितंबर को हरिद्वार में हुआ यह कांड सबसे बड़ा था।पिछले दिनों पुलिस को पता चला कि यह काम पंजाब और दिल्ली में सक्रिय कराटे गैंग का है। अपराध करने के तरीके भी कई जगहों से मेल खा रहे थे।
Related Posts
हरकी पैड़ी की तरह यहां भी होगी भव्य आरती, करोड़ों की लगत से बनेगा घाट
हरिद्वार में हरकी पैड़ी और ऋषिकेश में होने वाली गंगा आरती अब कालसी में भी होगी। कालसी में धार्मिक पर्यटन…
गिड़गिड़ाते रही बहन,बोली-भाई मत मार…हत्या के बाद सुबह तक शव के पास बैठा भाई
शाइस्ता की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। बहन के प्रेमी से बातचीत करने से अमन इतना बेरहम…
हरिद्वार के रौनक वाले बाज़ारों में आखिर क्यों छाया सन्नाटा?
हरिद्वार : सर्दी में धर्मनगरी में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे गंगा घाटों पर कम यात्री नजर…

