बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीति से रिटायर होने की खबरों का खंडन किया है कि रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं है। मैं अंतिम सांस तक बहुजन मिशन के लिए काम करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे रिटायरमेंट की खबरें जातिवादी मीडिया के जरिए फैलाई जा रही हैं। कहा कि इस तरह की खबरें डॉ. अंबेडकर और कांशीराम के प्रारंभ किए गए बहुजन आंदोलन को कमजोर करने के लिए साजिश के तहत फैलाई जाती हैं। मेरी अनुपस्थिति या खराब स्वास्थ्य होने पर जिम्मेदारियों के लिए आकाश आनंद को उत्तराधिकारी ऐलान किया है। अत: इस तरह की खबरों को लेकर सावधान रहें। मायावती ने कहा कि इसके पहले भी मेरे राष्ट्रपति बनने की अफवाह उड़ाई गई थीं। बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को सोशल मीडिया एक बयान साझा किया और कहा है कि सपा ने 2 जून 1995 में बसपा द्वारा समर्थन वापस लेने पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था। इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है? उस दौरान केंद्र में रही कांग्रेस सरकार ने भी समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था। लिहाजा बसपा समर्थक कांग्रेस से सचेत रहें।
रिटायरमेंट पर बोलीं बसपा सुप्रीमो,कहा-सवाल ही नहीं… काम करती रहूंगी

