आखिरकार ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी। बिना तय कार्यक्रम के रविवार देरशाम प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने मथुरा जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार देरशाम अचानक श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। शासन द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम में उनका वृंदावन आगमन शामिल नहीं था, लेकिन शाम को मथुरा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई।
अचानक ही बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे सीएम योगी, ठाकुर जी का लिया आशीर्वाद

