दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड करता था और ये भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ था।
मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लिया है।
एक AK-47 राइफल एक .38 बोर रिवॉल्वर .38 बोर के 6 कारतूस, .32 बोर के 30 कारतूस, AK-47 के, 30 कारतूस, एक डमी इंसास, एक एयर राइफल, एक आयरन एल्बो पाइप, एक हैंड ग्रेनेड समेत कई चीजें बरामद हुई है।

