किसान आंदोलन को हुआ एक साल पूरा, दिल्ली सीमाएं की गयीं सील

नई दिल्ली: गौरतलब है कि कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान केंद्र सरकार ने कर दिया है लेकिन तब पर भी किसानों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है और दूसरी तरफ आज देश भर में किसान आंदोलन का एक साल पूरा भी हुआ है। जिसके चलते आज यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत शुरू हो चुकी है। आज की इस सभा का आयोजन शुरू में राष्ट्रगान गाकर किया गया है। इस मौके पर राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव व अन्य किसान नेता मौजूद हैं। वहीं इससे पहले किसानों को महापंचायत की व्यवस्था के बारे में गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने ये जानकारी साँझा की है। 

आज इस आंदोलन के चलते सिंघु बॉर्डर पर किसानों का भारी जमावड़ा है। यहां आंदोलन की पहली सालगिरह है वहीँ यूपी गेट स्थित किसान आंदोलन स्थल पर महापंचायत को लेकर पीएसी की 5 बटालियन, सिविल पुलिस के 250 कर्मी, एलआईयू, इंटेलिजेंस और महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि किसान आंदोलन पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में कोई घटना न होने पाए जिसके लिए जगह जगह पर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात है।


दिल्ली-मेरठ पर बैरिकेडिंग हुई मजबूत
आज का यह आंदोलन इतना बड़ा है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग को मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग के पास चेतावनी के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें इस पॉइंट पर धारा 144 लागू भी की जा सकती है।सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई दी गई है। बॉडर पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि किसी को चेकिंग के बिना दिल्ली में न घुसने दिया जाए।
आज सुबह से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।  इतना ही नहीं बल्कि यूपी गेट पर महापंचायत आज, दिल्ली सीमा पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग की गई है। 
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून, गन्ना बकाया भुगतान, बिजली अमेंडमेंट बिल समेत तमाम मुद्दों पर यूपी गेट पर शुक्रवार को 11 बजे से किसानों की महापंचायत होगी। पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड और पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *