आगामी 28 -29 नवंबर को हरिद्वार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा। इस दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने इस बारे में बताया कि वीवीआईपी सेल का गठन किया गया है। इस पूरी ुरक्षा सेल में तैनाती हो रहे पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति 28 नवंबर को दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित पतंजलि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आएंगें ।
जिसके बाद 29 नवंबर के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में भाग लेंगे। एसएसपी ने ये भी जानकारी दी है बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वीवीआईपी सेल का गठन हुआ है जिसकी देख रेख एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय कर रहे हैं। सेल का प्रभारी पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को बनाया गया है। वहीं सेल में आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी नत्थी, मनोज भंडारी, सुनित लखेड़ा, दीपक डबराल, समेत एलआईयू से एक आरक्षी व पुलिस लाइन हरिद्वार से पीएसी के व्यवस्थापन के लिए एक आरक्षी की ड्यूटी लगी है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नामित अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने एसपी सिटी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा ली है। वहीं थाना व कोतवाली स्तर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

