जेवर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। आपको बताएं की 6200 हेक्टेयर में यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। इसमें ख़ास बात है कि यह प्रदूषण से मुक्ति दिलाएगा। यूपी का पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद प्रदर्शनी देखी। इसमें एयरपोर्ट की विकास यात्रा के बारे में फिल्म भी दिखाई गई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते पुलिस चौक्कनी रही।
पीएम ने आज कार्यक्रम में कहा कि “हम राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलते हैं। यूपी और देश के लोग गवाह हैं कि बीते कुछ हफ्तों में विपक्षियों द्वारा कैसी राजनीति हुई लेकिन देश विकास के रास्ते पर नहीं रुका। इसी महीने की शुरुआत में 2070 तक नेट जीरो की घोषणा की है। इसी महीने महाराष्ट्र के पंडरपुर में सैकड़ों किलोमीटर के हाईवे का उद्घाटन हुआ है। पीएम ने ये भी कहा कि पी की इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी यूपी को नया रूप देगा। आने वाले दो तीन सालों में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा। पिछली सरकारों ने कैसे पश्चिमी यूपी के विकास को नजरअंदाज किया उसका एक उदाहरण जेवर एयरपोर्ट भी है।
सीएम योगी ने कहा कि मैं उन सभी किसानों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने बिना किसी विवाद के अपनी जमीन एयरपोर्ट के लिए दी। सीएम ने तमाम योजनाओं का जिक्र किया जो ग्रेटर नोएडा के लिए लागू होने जा रही हैं।

