बौलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनास से होने की खबर ने जहाँ खूब सुर्खियां बटोरी थीं और तुरंत ही प्रियंका चोपड़ा ने अपना सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। शादी के तीन सालों में यूँ तो कई बार दोनों की तलाक की खबरें मिली लेकिन इस बार फिर प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका ने अपने नाम के पीछे से अपने पति के जोनस सरनेम को हटा लिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट(इंस्टाग्राम ) से अपने पति का नाम हटा लिया है। जिसके बाद करोड़ों में उनके फैंस परेशान हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। जिसके बाद दोनों ने मुंबई में अपनी रिसेप्शन को रखा, जहां पूरे बॉलीवुड मौजूद था ।

