पीएम मोदी बिना कैबिनेट की मंजूरी कानून बनाते और निरस्त करते हैं : पी चिदंबरम

पीएम मोदी के यूपी दौरे पर जहाँ प्रियंका गाँधी ने तंज कसे हैं वहीँ कांग्रेस पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा सरकार पर कथित तौर पर बिना कैबिनेट मंजूरी के कृषि कानूनों को रद्द करने की बात कहते हुए कहा है कि सिर्फ भाजपा की सरकार में कैबिनेट की मंजूरी के बिना कानून बनाए और निरस्त किए जाते हैं। तीनों कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद चिदंबरम का बयान सामने आया है। 
आपको बतादें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का एलान किया था। चिदंबरम ने केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष पर पर भी तंज कसा और कहा है कि ”गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री की घोषणा को एक राजनेता की तरह उठाया गया साहसिक कदम  बताकर सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर फैसला किया है।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों की बहुत फिक्र है। आखिर  15 महीनों से आप लोगों ने इसकी सलाह क्यों नहीं दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *