नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दबी हैं। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को तीन लाख रुपये मदद देने की घोषणा की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वो 2009 में बना था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और CISF, NDRF की टीमों को भेजा। सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है ताकि कोई और हताहत न हो।
दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरी, सभी उड़ानें रद्द- एक की मौत, छह घायल

