देहरादून में बाड़ोवाला के पास एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव उसी जगह मिला जिस जगह कल दो लाशें मिली थीं और एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सुबह के वक्त दोनों लाशों के संबंध में पुलिस जांच में लगी हुई थी की आज बुधवार को फिर से एक महिला की लाश मिली। मना जा रहा है कि सभी एक परिवार के हैं। अभी तक आसपास के थानों में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी का कहना है कि मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव का पंचायतनामा आज भरा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।
देहरादून में आज फिर मिली एक महिला की लाश, पुलिस में हड़कंप

