कार्तिक माह के पवित्र स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा जनसैलाब,कोरोना बंदिशे नहीं,प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था

आज कार्तिक माह की पूर्णिमा है जिसका एक विशेष महत्व है। आज के दिन गंगा स्नान से महा पुण्य की प्राप्ति होती है। आज का दिन हो और धर्मनगरी हरिद्वार में धूम न हो ऐसे किए हो सकता है आज गंगा स्नान के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार हरकीपौड़ी पहुंचे हैं। आज सुबह तड़के ही यहां पवित्र स्नान का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ऋषिकेश और राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौजूद नदियों में भी तड़के से ही स्नान का दौर जारी है। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाए काफी दुरुस्त दिखाई दीं। कोरोना संक्रमण के खतरे के बाद आज पहली बार बिना किसी भी स्नान के लिए कोई बंदिश नहीं रही जिस वजह से आज कार्तिक स्नान पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे । 

मेला क्षेत्र को 9 जोन में बांटा गया। 
वहीं मेला क्षेत्र को 32 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। शहर के अंदर और हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इस दौरान भक्तों ने गंगा स्नान के बाद दीपदान कर अपनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ दिखाई दी। पार्किंग भी फुल रही।

मुख्यमंत्री ने गुरुनानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।  मां पूर्णागिरी धाम में भी भक्तों का तांता लग गया। वहीं गंगा स्नान पर जल पुलिस ने तीन युवकों को डूबने से बचाया। घाट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *