अलीगढ़ के मिश्रित आबादी वाले मामू भांजा इलाके में बीते मंगलवार रात चोरी के शक में शख्स औरगंजेब की पिटाई से मौत हो गई थी जिसके बाद बुधवार को पुराने शहर में तनाव की स्थिति बरकरार है। दोपहर में अतिसंवेदनशील सब्जी मंडी चौराहे पर दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से टकराव की स्थिति बन गई है।
पुलिस ने बेहद मुश्किल से स्थिति को कंट्रोल किया हुआ है। शहर में करीब 17 बाजार बंद रहे। गुस्साए लोगों ने जगह-जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया और एक धार्मिक स्थल पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे वहां पर अफरातफरी मची हुई है। ऊपरकोट पर भी पथराव की सूचना है।
ये हुई थी घटना –
मोहल्ला मामू भांजा रंगरेजान में आज मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक युवक फरीद उर्फ औरंगजेब कपड़ा व्यापारी मुकेश चंद्र मित्तल के घर घुस रहा था। कपड़ा व्यापारी के परिचित को देख वह भागने लगा और जीने से गिर गया। बाद में कपड़ा व्यापारी पुत्र और कुछ अन्य लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई थी।वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पांच छह लोग उसे क्रमवार पीट रहे हैं। हाथ में डंडे लिए बार-बार पीटते हुए लोग पूछ रहे हैं कि वह यहां क्यों आया था। गिड़गिड़ाते हुए वह उनसे मिन्नत कर रहा है, माफी मांग रहा है। मगर कोई रहम नहीं कर रहा। कोई उसे इधर से उधर खींच रहा है तो कोई पीटे जा रहा है। वीडियो भी एक मिनट 49 सेकंड का है। उसकी बातों से यही माना जा रहा है कि वह चोरी के इरादे से घुसा है। छह नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद गम और गुस्से के बीच शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

