गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी के बेहटा हाजीपुर में पार्किंग ठेकेदार शारिक के दोमंजिला मकान में बीते बुधवार रात करीब आठ बजे लगी आग से पांच लोगों के जिंदा जल जाने के मामले की प्राथमिक जांच में कई जानकारी मिली हैं। भूतल पर चल रहे अंडर गार्मेंट बनाने के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गद्दे के फोम पर लग गई। फोम पूरे मकान में जगह-जगह रखे थे। साथ ही ज्वलनशील पदार्थ भी थे। इनसे आग लगी और पांचों लोग जान बचाने के लिए छत के दरवाजे तक पहुंचे। लेकिन वहां भी फोम रखे थे। इनमें लगी आग की विकराल लपटों की चपेट में पांचों लोग आ गए। वे लोग कुंडी नहीं खोल पाए। फायर ब्रिगेड की टीम ने बाहर से धक्का देकर दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही पांचों के शव नजर आए। इसके बाद मकान की दीवार को तोड़कर उनके शव निकाले गए।इसी साल फरवरी में खोले गए कारखाने से ही आग दूसरी मंजिल पर पहुंची। परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पांचों की मौत 95 से 100 फीसदी झुलसने से हुई है।
घर में ही पल भर में ज़िंदा जले 5 लोग, बच्चे भी शामिल

