तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मासूम के साथ छेड़छाड़ Molestation का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की ओर से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 10 साल की मासूम अपने घर पर अकेली थी।
तभी पड़ोसी नवीन जोशी पुत्र ख्याली जोशी मूल निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ ने घर में घुसकर बच्ची से छेड़छाड़ Molestation कर दी।
बच्ची जब रोती हुई दुकान पर मां के पास गई तो घटना के बारे में परिजनों को पता चल पाया।
इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि युवक शराब के नशे में धुत था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बुधवार को उसको जेल भेजा जाएगा।

