राजधानी में आसमान से आग गिर रही है। रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। ह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच चुका है। मौसम विभाग ने आज सोमवार से बुधवार तक के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 31 मई को बारिश होने की आशंका जताई है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
Related Posts
केजरीवाल और कविता के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय आज करेगा आरोपपत्र दाखिल
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले में आज नया आरोपपत्र दाखिल हो सकता है। इस…
पहले अमित शाह और आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से कैप्टन की हुई मुलाक़ात
पंजाब की कमान चन्नी के हाथ जाते ही कांग्रेस में घमासान और बढ़ गया है जिसके चलते जहाँ दो दिन…
पूर्व CM पर बिजली चोरी का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दीपावली के चलते उनके जेपीनगर आवास को…

