जम्मू: उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आज आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और दो नागरिक बुरी तरह घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया उनका इलाज जारी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। ग्रेनेड के फटने के बाद दो जवानों और दो नागरिक जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। आतंकियों की तलाश के लिए अन्य सुरक्षाबलों को लगाया गया है। पूरे इलाके में कई जगहों पर चेकिंग अभियान जारी है।
आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला सीआरपीएफ के दो जवान अन्य चार लोग घायल

