केजरीवाल को मिली 50 दिन बाद जमानत , कोर्ट ने शर्तों पर दी बेल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लम्बे समय के बाद अब जाकर सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन के बाद केजरीवाल की 21 मार्च को गिरफ्तारी हुई थी। करीब 50 दिन बाद उन्हें राहत दी गई है। उन्हें यह राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें लगाईं हैं, जिनका उन्हें पालन करना होगा।

इन शर्तों पर मिली जमानत –

    1. अरविंद केजरीवाल को समर्पण कर दो जून को जेल में लौटना होगा।
    2. उन्हें 50 हजार रुपये का मुचलका भी देय होगा।
    3. उन्हें अपने इस बयान का पालन करना होगा कि वे किसी भी आधिकारिक फाइल पर तब तक दस्तखत नहीं करेंगे, जब
    4. केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय में नहीं जाएंगे।
    5. वे किसी भी गवाह से बात नहीं कर सकेंगे और मामले से जुड़े आधिकारिक दस्तावेजों को नहीं देख सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *