घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दिखीा। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इस दौरान 1.5% प्रतिशत तक टूट गए। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,062.22 (1.44%) अंकों की गिरावट के साथ 72,404.17 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 345.00 (1.55%) अंक टूटकर 21,957.50 के स्तर पर बंद हुआ।प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गुरुवार को बिकवाली के दबाव के बीच टूट गए। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,130 अंक टूटकर 72,334.18 के निचले स्तर पर पहुंच गया।
बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 1062, निफ्टी 22 हजार के नीचे

