प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को शहर में पांच किलोमीटर लंबा रोड शो करने पहुंचेंगे इस आगामी रोड शो का रूट तय कर लिया गया है।वह लंका स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अस्सी के रास्ते से सोनारपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर से मंदिर तक पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी संसदीय सीट के लिए तीसरी बार नामांकन पत्र भी दाखिल करने पहुँच रहे हैं। आपको बतादें कि अब ये तीसरी बार है कि पीएम नरेंद्र मोदी नामांकन से पहले रोड शो करने वाले हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में भी रोड शो हुआ था , वो हर बार पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, रोड शो शाम करीब पांच बजे के बाद शुरू होने की संभावना है। करीब चार घंटे में पांच किमी का सफर तय होगा। रोड शो के रूट को दस ब्लॉक में बांटा जाएगा। आपको बतादें कि अब ये तीसरी बार है कि पीएम नरेंद्र मोदी नामांकन से पहले रोड शो करने वाले हैं। इससे पहले 2014 और 2019 में भी रोड शो हुआ था , वो हर बार पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, रोड शो शाम करीब पांच बजे के बाद शुरू होने की संभावना है। करीब चार घंटे में पांच किमी का सफर तय होगा। रोड शो के रूट को दस ब्लॉक में बांटा जाएगा।
13 मई को 5 KM का रोड शो करेंगे पीएम मोदी, तय हुआ रूट

