देहरादून : उत्तराखंड में बीते दिन मंगलवार को 46 जगह जंगलों में आग लगी है। गढ़वाल में 20 और कुमाऊं में 24 जगह जंगल जले हैं। जबकि दो मामले वन्यजीव क्षेत्र के हैं। जिससे 52 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। प्रदेश में जंगल की आग थम नहीं रहे हैं। रानीखेत वन प्रभाग में एक, अल्मोड़ा वन प्रभाग में दो, पिथौरागढ़ वन प्रभाग में छह, तराई केंद्रीय वन प्रभाग में एक, तराई पूर्वी वन प्रभाग में चार, रामनगर वन प्रभाग में तीन, नरेंद्र नगर वन प्रभाग में आग की दो घटनाएं समेत राज्यभर में वनाग्नि की 46 घटनाएं हुई हैं।
46 जगह जले जंगल, गढ़वाल में 20 और कुमाऊं में 24 जगह आग ही आग

