मलयेशिया में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। यहां नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए और क्रैश हो गए हैं। बताया गया है कि यह हेलीकॉप्टर रॉयल मलयेशियन नेवी के एक समारोह के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हवा में आपस में टकरा गए। इस घटना में हेलीकॉप्टर पर सवार 10 क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। घटना लुमुत नौसैन्य बेस पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई। दुर्घटना के बाद सभी मृतकों के शव को लुमुत आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी पहचान के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह हादसा तब हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखा) दूसरे हेलीकॉप्टर से जा टकराया। दोनों ही स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, क्रैश हुए- क्रू के सभी सदस्यों की मौत

