रुड़की में ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम,खनन माफियाओं ने किया हमला

उत्तराखंड रुड़की में आज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी ये इसलिए हुआ क्यूंकि खनन माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई थी। आज ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्का जाम किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की,लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए इस बात पर अड़े रहे हैं। इस दौरान जाम से निजात पाने के लिए पुलिस ने लाठीया भी भांजी।  जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा किया गया।  पुलिस और ग्रामीणों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में खनन माफियाओं की मारपीट में घायल हुए ग्रामीणों को को जबरदस्ती ले जाने पर मामला ज्यादा बिगड़ गया। ग्रामीण एम्बुलेंस के आगे बैठ गए, जिनको पुलिस ने जबरन उठाया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने खनन माफिया और दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद हाईवे खोल दिया। रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के लोगों का आरोप है कि गांव से कई ट्रैक्टर-ट्रॉली जो की नदी से रेत खनन करके लाती हैं, वह गुजरती हैं। अक्सर इसके कारण ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे हैं और सड़कों का भी बुरा हाल हो गया है। लोग सरियों और फावड़ों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इस मारपीट में फुरकान, नूरआलम, शफक्कत और इमरान घायल हो गए। ग्रामीणों ने साफतौर पर कहा कि हम जाम तब तक नहीं खोलेंगे जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता,और इसके बाद जाम को डाइवर्ट किया गया लोगों को दूसरे रास्ते से आवाजाही पर मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *