नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार महेश कुमार खांची होंगे। ये करोल बाग के देव नगर वार्ड-84 से पार्षद हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इन्होंने जमीनी स्तर से काम शुरू किया। सबसे पहले बूथ प्रेजिडेंट, फिर वार्ड प्रेजिडेंट बने। आम आदमी पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए रविंद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है। मेयर का चुनाव 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें दिल्ली नगर निगम के 250 सदस्य, दिल्ली के 7 सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक हिस्सा लेंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव में हिस्सा लेंगे तो इस दिन फिर से निगम सदन के अंदर भारी हड़कंप दिख सकता है।
मेयर के लिए महेश खींची और डिप्टी मेयर के लिए रविंद्र भारद्वाज बने उम्मीदवार

