देहरादून : गौरतलब है कि पीएम मोदी चुनाव के मद्देनज़र लगातार रैलियों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड में दूसरी चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। सरकार के 10 साल के कार्यकाल में बड़े मुद्दों पर लिए फैसलों को पीएम आज धार देंगे। वहीं, कांग्रेस पर सियासी वार करने से पीछे नहीं हट रही है।
किसी नेता का नाम लिए बिना विरोधियों को जमकर कोसा। कहा, कमजोर व अस्थिर सरकारों के समय आतंकवाद ने पैर पसारे। कांग्रेस के समय जो लूट हुआ करती थी अब बंद है। इसी पर विरोधियों का गुस्सा मोदी पर निकल रहा है। अपने करीब 38 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस को ही कोसते रहे। पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की उपलब्धियों की कसौटी पर उन्होंने कांग्रेस राज को कसने का प्रयास किया। कांग्रेस सरकार में वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं होती। उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराने, शक्ति के विनाश से जुड़े बयान, डीबीटी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति भावनात्मक लगाव और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत है और उत्तराखंड वालों के लिए मैं घर का सदस्य हूं। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार, अपना परिवार ही सबकुछ है। लेकिन मेरे लिए जनता और भारत ही मेरा परिवार है।

