रोहतास : बिहार के रोहतास के एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक सदस्य गंभीर रूप से जला है। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बतादें कि रोहतास प्रशासन ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है। घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। लोगों ने बताया है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। काबू पाने से पहले ही एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पूरा घर भी जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।
बिहार में बड़ा हादसा, छह लोग जिंदा जले, महिलाएं-बच्चे भी शामिल

