महंत नरेंद्र गिरी मामला : आज कोर्ट में आनंद गिरी की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

प्रयागराज : गौरतलब है कि हाल ही में प्रयागराज महंत नरेंद्र गिरि की अचानक हुई मौत से हड़कंप मचा जिसमें इस निधन को अभी तक आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन इस मामलें में निकलकर ये भी आया कि महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी उनके शिष्य आनंद गिरि पर लगा जो की अभी जेल में बंद है और उसकी जमानत अर्जी पर जिला न्यायालय में आज यानी की बुधवार को सुनवाई होनी है। बीते दिन मंगलवार को जमानत पर सुनवाई की जानी थी लेकिन वो सुनवाई आज ईसी एक्ट के विशेष न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्रा की कोर्ट में हो रही है। 

कल दन मंगलवार को अदालत में आनंद गिरि की ओर से जमानत अर्जी पर अधिवक्ताओं ने बहस शुरू की तो पता चला कि जमानत अर्जी के साथ नरेंद्र गिरि की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट की टाइप प्रति सीबीआई को उपलब्ध नहीं हो पाई है। 

शिष्य आनंद गिरी के पक्षधर वकील की तरफ से एक प्रार्थना पत्र देकर प्रति उपलब्ध कराए जाने के लिए कोर्ट से समय दिए जाने की मांग भी की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की सहमति से सीबीआई10 नवंबर की तारीख सुनवाई के ले दी थी जसके तहत आज इस मामलें की सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *