देश में 24 घंटे में 11466 नए केस, 460 की मौत

नई दिल्ली : देश में अब बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में राहत दर्ज हुई है। त्योहारों के माहौल में भी मामलों में इजाफा नहीं हुआ है ये एक अच्छी बात है। अगर बात करें,बीते 24 घंटे में कोरोना के निकले मामलों पर तो करीब 11466 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,683 है, जो पिछले 264 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 460 लोगों की मौत हो गई है। 11466 नए मामलों में से केरल से ही 6409 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई। 

आपको बतादें कि देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश में लगातार 33 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 136 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,39,683 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। 

 मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। दैनिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है, जो पिछले 47 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,37,87,047 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 109.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *