हल्द्वानी : उत्तराखंड राज्य ने 21 वर्ष पूरे किए हैं। जिसके उपलक्ष्य में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी देहरादून में भी बीते दिन भव्य काययक्रम आयोजित किया गया जिसके बाद आज बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगें। इस मौके आठ शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलनकारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम की सूची-
,आज हल्द्वानी में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में आज नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दे जाएगी,जो भी लोग प्राकृतिक आपदाओं का शिकार हुए उन्हें भी आज उन्हें भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
आज इस स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में रोजगार मेला और मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई।,इतना ही नहीं बल्कि खटीमा और नैनीताल जिले के आठ शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा।
कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक बांटे जाएंगे, राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया जाएगा। आपदा में सराहनीय काम करने वाले सेना की 14 डोगरा बटालियन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। आपदा में साहसिक काम करने वाली टीमों के टीम लीडरों को सम्मानित किया जाएगा।

