भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला हो रहा है। भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 3-1 से आगे चल रही है। ऐसे में यह मैच जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। आज टेस्ट का दूसरा दिन मैच खेला गया है।
भारत का स्कोर आठ विकेट पर 460 रन से अधिक, कुलदीप-बुमराह क्रीज पर
बुमहार और कुलदीप ने नौवें विकेट के लिए 30+ रन की साझेदारी कर ली है। दोनों समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिला है। भारत का स्कोर फिलहाल आठ विकेट पर 462 रन है। कुलदीप 23 रन और बुमराह 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त 244 रन की हुई है। 428 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका है। 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया। भारत का स्कोर एक वक्त 403 पर चार था और अब 25 रन बनाने में टीम इंडिया ने चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। भारत के अब तक आठ विकेट में से दो तेज गेंदबाजों ने लिए हैं।

