पीएम ने सौ पदक होने पर दी बधाई,खिलाड़ियों का करेंगे स्वागत

एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है आज भारत ने 100 पदक हासिल कर लिए है। सौ पदक पूरे होने को जरुरी उपलब्धि मानते हुए पीएम मोदी ने देश और खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्तूबर को स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,‘‘हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया। मैं दस अक्तूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा।’उन्होंने कहा ,‘‘एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।’’

कब कितने मेडल मिले –

आपको बतादें कि पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक मिले थे। 14वें दिन पांचवां पदक जीतने के साथ ही भारत के पदकों का शतक हो गया। भारत के पदकों का शतक कराने में तीरंदाजी और एथलेटिक्स में मिले पदकों का योगदान सबसे ज्यादा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *