उत्तरखंड ने पूरे किए 21 वर्ष,स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने खोला बड़ी सौगातों का संदूक

देहरादून: आज उत्तराखंड राज्य के 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड कार्यक्रम आयोजित हुआ जहाँ कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का संदूक खोला,वहीं, सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों को भी  प्रदान किया है। 
कार्यक्रम की  शुरुआत में राज्य सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को याद करके नमन किया।  सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर है। उन्होंने केंद्र सरकार को इसका श्रेय देते हुए कहा कि केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ी इलाकों में विकास के पंख लगें।

मुख्यमंत्री ने आज स्थापना दिवस कार्यक्रम में ये भी कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए हैं। ये बात हाल ही में पीएम मोदी ने भी अपने दो सबोधनों में बोली थी। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज की गई बड़ी घोषणाएं–


१-आज राज्य के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की बात कही जिसमें,जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंशन दी जाती रही है अब उसे बढ़ाकर 4500 कर दिया गया है। दूसरी तरफ जिन्हें जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 रूपए किया गया है। २- मरीज़ों के लिए गंभीर बीमारियों के इलाह हेतु निशुल्क दवाओ का इंतज़ाम होगा। 
 ३-सीएम ने आज ये भी बताया कि राज्य में खेल नीति 2021 जल्द शुरू की जाएगी। लागू होगी।

४- राजधानी देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोल उनसे जनता को लाभान्वित किया जाएगा। 
 ५- इसके अलावा बड़ी घोषणाओ में ये भी कहा गया है कि जनपद स्तर पर महिला छात्रावास बनाए जाएंगें। 
६-राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
७- पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे।

८- प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी।

९-48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार राशि दी जाएगी।
१०-सेवा का अधिकार अधिनियम  में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा।
११-राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *