उत्तराखंड में मतदान शुरू,हरिद्वार में अभी तक सबसे अधिक प्रतिशत

देहरादून : आज जहाँ उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान जारी है। और उत्तराखंड में भी आज मतदान किया जा रहा है। आज सोमवार सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे मतदान जारी रहेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करने की होड़ में जुटे हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश के छह बूथों को दिव्यांग बूथों को भी तैयार।  जिनमें देहरादून और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर मतदान का काम कराने वाले सभी कर्मचारी दिव्यांग हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश में सभी सुविधाओं से युक्त 156 मॉडल बूथ तैयार किए गए हैं। टिहरी जिले में कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन कम रोशनी में रखे जाने की बात आई सामने। 

अभी तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान ?-उत्तराखंड के हरिद्वार में सुबह से अभी तक सबसे अधिक मतदान किया गया है जिसमें सुबह 11:00 बजे तक सबसे अधिक 22.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम पिथौरागढ़ जिले में 14.96 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा अल्मोड़ा में 15.04, उत्तरकाशी में 16.79, ऊधम सिंह नगर में 20.54, चमोली में 17.58, चंपावत में 17.88, टिहरी गढ़वाल में 16.6, देहरादून में 18.80, नैनीताल में 20.63, पौड़ी गढ़वाल में 16.46, बागेश्वर में 16.60 और रुद्रप्रयाग जिले में 19.39 फ़ीसदी मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *