राहुल की यात्रा सिंधिया के गढ़ से शुरू, कमलनाथ दिखेंगे साथ

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। राहुल 2 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राज्य में एंट्री करेंगे और मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में फिर प्रवेश करेगी।

राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद होगा और साथ ही अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद होगा और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पहली बार जीतू पटवारी की पहली अग्नि परीक्षा होने जा रही है ,कांग्रेस राहुल गांधी की इस यात्रा को जरूरी मान रही है। राहुल अपनी इस यात्रा के जरिए सात लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इनमें मुरैना, ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन सीट शामिल है। दो मार्च को यात्रा ढाई बजे मुरैना से प्रवेश करेगी। शाम 5 बजे यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक रोड शो करेंगे। फिर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *