लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर की घटना पर सुप्रीम कोर्ट आदेश पर कहा कि कोर्ट के आदेश से साफ़ हो गया है कि यूपी सरकार की कार्रवाई अपराधियों को सुरक्षित रखने के लिए की गई है। उन्होंने ये भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसको बचाने में लगें हैं। प्रियंका बोलीं की इस घटना के मुख्य अपराधी के पिता उनके साथ मंच पर उपस्थित होते हैं सभी कार्यक्रमों का हिस्सा होते हैं। कार्रवाई ठीक से नहीं हो रही है। सिर्फ अपराधियों को सुरक्षित रखने की कोशिश हो रही है। प्रिंयका गाँधी ने सवाल भी किया है कि इससे सीएम और पीएम क्या जाहिर करना चाहते हैं। प्रदेश सरकार किसानों को कुचलने वालों के साथ खड़ी है। किसानों को कुचलने के मुख्य आरोपी के पिता व गृह राज्यमंत्री को पीएम का संरक्षण मिला हुआ है। उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से साफ है कि न्याय के लिए स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने सवाल उठाया है कि अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ। काला धन वापस क्यों नहीं आया। अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई।
लखीमपुर हिंसा मामले पर प्रियंका का तीखा बयान,कहा-“अपराधियों को पीएम-सीएम का संरक्षण

