नई दिल्ली : गौरतलब है कि लम्बे समय से दिल्ली सीएम और ईडी के बीच आँख मिचौली जारी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने ईडी के सातवें समन पर पर कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी ऑफिस में पेश नहीं होंगे। क्योंकि अभी मामला कोर्ट में है। जिसकी सुनवाई अगले माह 16 मार्च को रखी गई है। इसके अलावा आप ने कहा है कि रोज समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करें। हम इंडिया गठबंधन का साथ नहीं छोड़ेंगे। हमारे ऊपर इस तरह से मोदी सरकार दबाव न बनाए।
आज भी ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे सीएम केजरीवाल, मोदी सरकार पर लगाया आरोप
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीती 22 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने सातवां समन जारी हुआ था जिसमें आज सोमवार 26 फरवरी को उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था। अब तक मुख्यमंत्री को सात समन जारी किए जा चुके हैं। अभी तक वह दिल्ली शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए हैं। आप ने कहा है मोदी सरकार जबरदस्ती दवाब न बनाए।

