आज बीजेपी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और राम मंदिर रथ यात्रा के प्रणेता लाल कृष्ण आडवाणी जी का 94वां जन्मदिन हैं। आज उन्होंने अपने जीवन के 94 वर्ष पूरे किए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दीं है। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें केक कटवाने और बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे उनके साथ आडवाणी के घर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गए।
घर जानें से पहले पीएम ने बधाई ट्वीट भी किया –
आज लालकृष्ण आडवाणी के 94वें बर्थडे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट भी सांझा कर बधाई दी जिसमें उन्हेओन लिखा कि ‘आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका सदैव कर्जदार रहेगा।’

अमित शाह ने भी ट्वीट कर बधाई दी और घर पहुंचे –
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने सतत संघर्ष से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
उत्तर प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी दीं शुभकामनाएं —
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेता को बधाई देते हुए लिखा, भाजपा परिवार के अभिभावक, मूल्य आधारित राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, उत्कृष्ट प्रशासक एवं हम सभी के मार्गदर्शक लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व मंगलमय जीवन प्रदान करें। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष बताते हुए ट्वीट किया कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, नैतिकता एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श, सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
इन सभी बड़े दिग्गज नेताओं के अलावा भाजपा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई सन्देश दिया इसके अलावा संबित पात्रा कहा कि राजनीति में अपने समर्पण व सिद्धान्तों से करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई । आपके दीर्घायु की कामना करता हूँ।

