हल्द्वानी : हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद नेपाल के रास्ते विदेश भागने में सफल ना हो जिसके लिए एक टीम ने चंपावत, दूसरी टीम ने बनबसा में डेरा जमाया हुआ है। बीते दिन बुधवार को पुलिस टीम ने बनबसा और नेपाल बार्डर में वांटेड अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद के पोस्टर लगा दिए हैं।
लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद को उपद्रव का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है। परिवार समेत दोनों दंगे के दिन से ही फरार हैं। इनकी बीवियों भी लापता है। वे दोनों भी पुलिस की तलाशी में शामिल है। पुलिस दोनों की कुर्की कर चुकी है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। पुलिस ने नेपाल बॉर्डर और सीमा से सटे स्थानों पर अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के पोस्टर चस्पा किए। साथ ही लोगों से अपील कर रही है कि अगर दोनों कहीं भी दिखते हैं या इनके बारे में किसी अन्य तरह की सूचना हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने नंबर भी जारी किए हैं।

