देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब शुरू होने वाली है। यात्रा में 25 मई को सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में भेंट कर इसकी जानकारी दी।
बताया है कि गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे और 10 अक्टूबर को बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा भी इस पर सहमति मिली है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग मिलेगा।

