लखनऊ : सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीट पर बंटवारा होने के बाद अब सपा अशिकष अखिलेश यादव राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने की घोषणा की थी अब सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द हुआ था। बीते दिन बुधवार को सीट बंटवारे पर मंजूरी के बाद अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। बीते दिन बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

