कानपुर : कानपुर के शुक्लागंज में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ करीब 11:00 बजे राहुल गांधी का लंबा काफिला उन्नाव शहर से गंगागाट के सहजनी तिराहा से मरहला चौराहा पहुंचा था। जहां चंद सेकेंड के लिए राहुल का काफिला रुका और उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं को देखा और अभिवादन किया।
कि तभी वहां ड्रोन कैमरे पर राहुल की सुरक्षा में लगे सुरक्षा दस्ते की निगाह अचानक से पड़ी । इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। युवक को ड्रोन कैमरे सहित पुलिस ने पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। राहुल गांधी अपनी जीप से कहीं भी नहीं उतरे और अभिवादन करते हुए सीधे कानपुर की ओर निकल गए।

