चित्रकूट : चित्रकूट जिले से बड़ी खबर है कि शहर में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के समय आतिशबाजी स्थल पर अचानक कुछ बम फटे और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिमेसे दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना से हड़कंप मच गया और आसपास जो वाहन खड़े थे उन गाड़ियों के शीशे चटक गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर आई फिलहाल बुंदेलखंड उत्सव को रोका गया है। बताया गया कि शाम को इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों को आना था। 2 दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का आज बुधवार को दूसरा दिन था। रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम होना था, जहां मंच के पीछे पटाखे रखे गए थे। बताया जा रहा है कि अचानक विस्फोट हुआ
कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी अचानक फटे बम, हुईं दो मौत

