भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी ने गुजरात से राज्यसभा में भेजने का फैसला लिया है।पहले इस बात की चर्चा चल रही थी कि पार्टी उन्हें हिमाचल प्रदेश से लोकसभा में चुनाव मैदान में उतारा जाएगा लेकिन अब जेपी नड्डा ने चुनावी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए स्वयं इस बात का खंडन कर दिया था।
वहीं दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भी राज्यसभा का टिकट दे दिया गया है वे महाराष्ट्र से राज्यसभा पहुंचेंगे।इसके अलावा राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में आज बुधवार को सात नामों की घोषणा हुई है। चार लोगों ने गुजरात से और तीन लोगों को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। गुजरात से राज्यसभा जाने वालों में जगत प्रकाश नड्डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और जसवंतसिंह सलामसिंह परमार शामिल हैं। वहीं, महाराष्ट्र से राज्यसभा का टिकट पाने वालों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के अलावा मेधा कुलकर्णी और डॉ अजीत गोपचड़े जैसे नाम सामने हैं। पहली सूची में 14 लोगों का नाम शामिल किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का नाम शामिल था।