केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद,आज से  छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में विराजेंगे केदारा

देहरादून : कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे जहाँ पुजारी द्वारा पूरे अच्छे मंत्रोचारण से उनकी पूजा-अर्चना करवाई थी जिसके बाद आज बाबा केदार के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के मौके पर मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भैयादूज के पावन पर्व पर शनिवार को परंपरानुसार भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.00 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किया गया है।

इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य उठाया। आपको बतादें आज शनिवार सुबह चार बजे से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होनी शुरू हो गई थी।  मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने आराध्य का श्रृंगार कर आरती उतारी। इस मौके पर स्वयंभू लिंग को समाधि रूप देकर पुष्प व भस्म से ढका गया। भगवान की भोग मूर्तियों को चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर भक्तों के दर्शनों के लिए कुछ देर मंदिर परिसर में रखा गया।


जिसके बाद विधि-विधान व धार्मिक परम्पराओं के तहत सुबह आठ बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शुभ लग्न पर बंद कर दिए गए हैं। आज शनिवार इस मौके पर भगवान् केदारनाथ की डोली ने मंदिर की तीन परिक्रमा कर अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रुख किया। भक्तों के जयकारों के बीच डोली पैदल मार्ग से 17 किमी का सफर तय कर दोपहर को पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के अपर कार्यधिकारी बीड़ी सिंह, यात्रा प्रभारी वाईएस पुष्पवाण, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, देवानंद गैरोला, डॉक्टर विनीत पोस्ती उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *