नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया है। वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से नवाज़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक्स’ पर इस जानकारी को साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी एक के बाद एक तीन ट्वीट कर के तीनों हस्तियों के बारे में लिखते हुए उन्हें यह सम्मान देने की घोषणा की।देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आणवाणी को भी यह सम्मान देने का एलान हो चुका है। आडवाणी को छोड़कर बाकी चारों हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।
पीएम ने इन तीन हस्तियों को “भारत रत्न” देने का किया एलान, पढ़े नाम !

