सोशल नेटवर्किंग ऐप टेलीग्राम अपने यूज़र्स के लिए कुछ नए अपडेट ला रहा है। टेलीग्राम की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया हैं कि हमारे बढ़ते हुए यूज़र्स और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हम कुछ नए फ़ीचर्स ऐप में जोड़ने जा रहे है , इन् नए फ़ीचर्स से टेलीग्राम को इस्तेमाल करना और आसान हो जाएगा। अब टेलीग्राम में डेट बार और कैलेंडर व्यू के साथ-साथ कई अन्य शानदार फीचर्स शामिल किए गए है।
वहीं नया अपडेट एडमिन को यह कंट्रोल देगा कि ग्रुप में कौन शामिल हो सकता है और नई एडमिन अप्रूवल सेटिंग्स के साथ चैट भी देख सकता है। इसके साथ ही टेलीग्राम अपडेट में ग्लोबल चैट थीम और नये आकर्षक इमोजी शामिल किए गए है। और शेयर्ड मीडिया पेज़ को नया कैलेंडर व्यू भी दिया गया है। इससे यूजर्स को एक स्पेसिफिक डेट से मीडिया ढूंढने की आसानी भी होगी। और अब शेयर किये गए फोटो या वीडियो या फिर दोनों से फिल्टर भी कर सकते हैं। टेलीग्राम के आईओएस यूजर्स के लिए नए अपडेट आने की घोषणा एक ब्लॉग के माध्यम से की है. इसके साथ-साथ पोस्ट अपडेट में आये नये फीचर्स को यूज करने का तरीका भी बताया गया है। टेलीग्राम की कहा गया है कि यह ऐप यूज़ कर रहे लोगों को पहले से कई ज्यादा फीचर्स मिलेंगे और यूज़र्स के लिए अधिक उपयोगी हो जाएगा।

